मत  आ  मेरे  पास , तुझे  मैं  बर्बाद  कर  दूंगा ।
तेरी  हर  अच्छी  आदत  को  मैं  खराब  कर  दूंगा ।

ऐसा  नहीं  के  मैं  चाहता  नहीं  तुझे ,
बस  खुद  पर  जरा  भी  भरोसा  नहीं  मुझे ,
डराता   है  मुझे  खुद  का  ही  जुनूँ,
तू  खिलौना  है  मेरा , तुझे  ना  तोड़  मैं  बैठूं ,
खुद  धधक  रहा  हूँ  अन्दर  ही  अन्दर ,
तुझे  भी  मैं  राख  कर  दूंगा,
तेरी  हर  अच्छी  आदत  को  मैं  खराब  कर  दूंगा ।

हंसी  भागती  है  दूर  मुझसे,
सुकून  से  कोई  नाता  नहीं,
खुद  इतनी  बार  फिसला  हूँ,
तुझे  गिराना  मैं  चाहता  नहीं ,
खुद  नहीं  पाक , रही  तू  गर  साथ ,
तुझे  भी  मैं  नापाक  कर  दूंगा ।
तेरी  हर  अच्छी  आदत  को  मैं  खराब  कर  दूंगा ।

पाने  के  लिए  तुझे  तो  उस  रब  से  भी  लड़  सकता  हूँ ,
मगर  लाकर  तुझे  अपने  दर्द  के  सिवा  कुछ  ना  दे  सकूँगा ,
खुद  गम  में  ही  जिया  हूँ  जिंदगी ,
तुझे  भी   ख़ुशी  का  मोहताज  कर  दूंगा ।
तेरी  हर  अच्छी  आदत  को  मैं  खराब  कर  दूंगा ।

इतना  सा   रहम   कर  मुझपे ,
अगर हो सके, ना  कर  मोहब्बत  मुझसे ,
ये  कर  गलती  ना  चख  मुझे ,
तुझे  मैं  तेज़ाब  ही  मिलूँगा ,
तेरी  हर  अच्छी  आदत  को  मैं  खराब  कर  दूंगा…